इण्डिया I.N.D.I.A.

आई.एन.डी.आई.ए. का मतलब

इन्डिपेन्डेण्ट नेशनल डेमोक्रेटिक

इन्टेलिजेन्ट एरिया होता।

हिन्दी भाषा में इस संज्ञा को 

स्वतंत्र राष्ट्रीय लोकतांत्रिक बुद्धिमान क्षेत्र

माना जाता है।

किन्तु आज सम्पूर्ण विश्व में

वैसे न पहचाना जाता है।

यू.के.- यू.एस.ए.- यू.ए.ई.

यू.एस.एस.आर. की भाँति इण्डिया

को छोटी कक्षा से छात्र को

भला न क्यों समझाया जाता।

आर्यावर्त हिन्द भारत माँ 

जम्बूद्वीप शुभ हिन्दुस्तान

अलग अलग सब नाम बताते

पौराणिक इनका विज्ञान।

आँगन में इतिहास के उगके

छिहत्तर सावन बीत गये

राष्ट्रीय गर्मजोशी उतरी

हम वैरी बन रीत गये।

दुश्मन से लड़ाई किये संग

क्यों छिड़ी आपसी कुटिल जंग

यूँ डूब स्वार्थी पशुता में

हो रही साधुता सतत् तंग।

बस अर्थ इण्डिया का सार्थक

अब स्वामी मेरे कराओ तुम

हम अमृत महोत्सव मना रहे

नैत्यिक अँधेर मिटाओ तुम।।

Leave a Comment